
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रशिक्षुओं में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए योग शिविर एवं गोष्ठी का आयोजन गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन के दिनकर सभागार में किया गया। योग का अभ्यास खेल व योग प्रशिक्षक प्रो पिंटू कुमार ने करवाया। उन्होंने सूर्य नमस्कार आसनों के साथ प्राणायाम में अनुलोम विलोम का अभ्यास के साथ इसके लाभ बताए। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया और कहा कि स्वयं के लिए समय निकालना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
