



गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय के सत्र 2026-28 का छः दिवसीय इनोग्रेशन सह ओरियंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नीरज कुमार तथा सभी सहायक प्राध्यापकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने बताया कि महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं चार बार गोल्ड मेडल प्राप्त हो चुका है। शिक्षक का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। इससे बढ़कर कोई कार्य नहीं है।
कन्हैया कुमार और कृतिप्रभा ने स्वागत भाषण के साथ अनुभव साझा किया।
सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं ने स्वागत किया। मेघना कुमारी, आरती कुमारी, रूची कुमारी, कृति प्रभा, शुभम कुमारी, अनुपम कुमारी ने स्वागत गीत एवं मोटिवेशनल गीत के साथ दिनकर जी की रचना कलम आज उनकी जय बोल… प्रस्तुत किया। महाविद्यालय गान और प्रार्थना के साथ स्वागत किया सौरभ कुमार, सोनू कुमार, रिकेश कुमार, आदित्य कुमार, निलेश कुमार, आशीष कुमार तथा शिवम कुमार ने प्रस्तुत किया। हारमोनियम पर संगत किया सुहानी कुमारी तथा नाल पर संगत किया नंदू मालाकार ने।
सहायक प्राध्यापक प्रो सुधाकर पांडेय, प्रो परवेज़ यूसुफ़, डॉ अंजली, प्रो अमर कुमार, प्रो विपिन कुमार, डॉ कामायनी कुमारी, , प्रो कुन्दन कुमार, डॉ राजवंत सिंह, प्रो पिंटू कुमार के साथ आलोक कुमार कार्यालय कर्मी एवं सहयोगियों ने तथा सत्र 2026-28 के नये प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे को अपना-अपना परिचय दिया।
मंच संचालन कार्यक्रम समन्वयक प्रो परवेज़ यूसुफ़ ने किया।

