गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज में आयोजित तीन दिवसीय मेधा उत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन बेगूसराय ने अपने स्थापना दिवस से पूर्व तीन दिवसीय मेधा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के समापन पर निदेशक व एमएलसी सर्वेश कुमार ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां व खेलकूद भी आवश्यक है। इससे प्रशिक्षुओं का सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा। इससे विभिन्न प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। प्रतिभागियों को विशेष रूप से कहा कि सभी अपना रिज़्युम मजबूत करे। उसमें रचनात्मक गतिविधियां भी शामिल करें। प्राचार्य डाॅ. नीरज कुमार ने कहा कि जीवन में प्रतियोगिताओं से घबराना नहीं चाहिए। प्रतियोगिता अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम संयोजक प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने बताया कि प्रतियोगिता में गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज के अलावा कमला भुवनेश्वर बी.एड. काॅलेज, चाणक्या बी.एड. काॅलेज, सुरेन्द्र बी.एड. काॅलेज के प्रशिक्षु उपस्थित थे। प्रतियोगिता में 14 विधाओं को शामिल किया गया था जिसमें लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए।
वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सोशल मीडिया की भूमिका पर निबंध लेखन, आशुभाषण, चित्रकला, क्राफ्ट, 100 मीटर रेस महिला एवं पुरुष, शाॅट पुट महिला एवं पुरुष, बाॅलीवाॅल, लोकगीत, सुगम संगीत, समूह लोकगीत एवं एकल नृत्य के साथ एकल अभिनय की प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
निबंध लेखन में प्रथम निशांत कुमार, द्वितीय कृति रानी तथा तृतीय स्थान दिव्या कुमारी, आशु भाषण में प्रथम पल्लवी कुमारी, द्वितीय अमन कुमार तथा तृतीय स्थान मनोज कुमार ने प्राप्त किया। चित्रकला में स्मिता कुमारी, निकिता कुमारी व प्रियंका कुमारी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह क्राफ्ट में सुशांत कुमार, अजय कुमार, ममता कुमारी, सौ मीटर रेस महिला वर्ग में पिंकी कुमारी, निकिता कुमारी, सलोनी कुमारी ने, पुरूष वर्ग में अजय कुमार, रोहित कुमार, रंजन राज ने स्थान प्राप्त किया। शाॅट पुट महिला वर्ग में स्मिता कुमारी, पिंकी कुमारी तथा अनुराधा कुमारी व पुरूष वर्ग में कुलदीप कुमार, रोहित कुमार व रजनीश कुमार ने स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में रितेश कुमार, साधना कुमारी व चन्द्रकांत राय तथा सुगम संगीत में रूचि कुमारी, प्रियंका कुमारी व सुनील कुमार ने स्थान प्राप्त किया साथ ही सुगम संगीत में विशेष सांत्वना अमीषा कुमारी को मिला। समूह लोकगीत में कमला भुवनेश्वर बी.एड. काॅलेज की अन्नु भारद्वाज एवं कुमारी मधुप्रिया समूह को प्रथम तथा खुशबु कुमारी, छोटी कुमारी, सुषमा कुमारी, मुस्कान कुमारी, रश्मि कुमारी, श्वेता कुमारी, वर्षा कुमारी व प्रिति कुमारी समूह को तृतीय तथा गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज की स्वीटी कुमारी, हर्षिता कुमारी, जयश्री, अपराजिता व मीना हंसदा के समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज की जयश्री ने प्रथम, प्रियंका कुमारी ने द्वितीय, तथा कमला भुवनेश्वर बी.एड. काॅलेज की श्वेता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल अभिनय में गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज की श्रृष्टि गौतम ने प्रथम, निलू कुमारी ने द्वितीय तथा सुरेंद्र बी.एड. काॅलेज की स्वाती प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाॅलीवाॅल प्रतियोगिता में गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज के द्वित्तीय वर्ष के राजीव कुमार, एमएस धनंजय, सुशांत कुमार, अमन कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, प्रभात कुमार, अमन कुमार व रजनीश कुमार की टीम विजेता बनी। वहीं प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु की टीम उपविजेता रही। निर्णायक मंडल में जहां प्रो.सुधाकर पांडेय, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. डी. न्याज़, डाॅ.कामायनी कुमारी, प्रो. अंजली कुमारी, प्रो. अमर कुमार, प्रो. पिंटू कुमार, प्रो. परवेज़ यूसुफ़ उपस्थित थे वहीं संगीत में जिले के जाने माने गायक व संगीत शिक्षक रूपेश कुमार थे वहीं कमला भुवनेश्वर की संगीत प्राध्यापक डाॅ. सोनम कुमारी, गंगा ग्लोबल स्कूल की संगीत शिक्षिका सुशीला कुमारी तथा नाल वादक नन्दराज थे। सभी प्राध्यापकों के साथ प्रो. बिनोद कुमार, प्रो. विपिन कुमार, डाॅ. एस. अनिथा, डाॅ. अविनाश कुमार, डाॅ. कुन्दन कुमार, प्रो. धनंजय कुमार के अलावा कार्यालयकर्मी प्रकाश सिन्हा, मनीष कुमार व आलोक कुमार ने भी सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं दीं।