गंगा ग्लोबल बी.एड. काॅलेज में हिन्दी दिवस समारोह के साथ तीन दिवसीय मेधा उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ

बेगूसराय ‌। गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन रमज़ानपुर बेगूसराय में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय मेधा उत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक व विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, बी.एड. कालेज के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार, एमबीए की प्राचार्य डाॅ. श्रीमती सुधा झा, गंगा ग्लोबल स्कूल के प्राचार्य अनिल सिंह, प्रो.सुधाकर पांडेय, प्रो.बिनोद कुमार, प्रो.अमर कुमार, प्रो.परवेज़ यूसुफ़, प्रो.अभिजीत कुमार, डाॅ. एस अनिथा आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन भाषण करते हुए एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा कि हिन्दी पूरे विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। 132 देशों में भारतीय रहते हैं और लगभग सभी हिन्दी बोलते हैं। हमें अपनी भाषा पर गर्व है।
इस मौके पर जिला स्तरीय आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षु पल्लवी कुमारी को तथा सक्रियता के साथ लगातार गतिविधियों को संचालित करने के लिए सहायक प्राध्यापक प्रो.परवेज़ यूसुफ़ को काॅलेज की ओर से सम्मानित राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देने की भी घोषणा की गई।
प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने कहा कि हिन्दी हमारी माता है। हिन्दी के माध्यम से राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोया जा सकता है।
एमबीए काॅलेज की प्राचार्य डाॅ. सुधा झा ने कहा कि हिन्दी स्मृद्ध भाषा है। हमें इसका अधिकाधिक प्रयोग करना चाहिए।
तदुपरांत प्रो. डी नियाज़ और डाॅ. एस. अनिथा की देखरेख में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। विषय था- वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में सोशल मीडिया की भूमिका जिसमें 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आशु भाषण प्रतियोगिता में क़ायनात ओवैसी, कुमारी ममता, पल्लवी कुमारी, मनोज कुमार, चन्द्राजीत कुमार सिन्ह, अमन कुमार, सुशील कुमार, प्रतीभा कुमारी ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य में प्रो.सुधाकर पांडेय, प्रो.राजीव कुमार, प्रो.कुन्दन कुमार, प्रो. डी नियाज़ आदि थे। कार्यक्रम संयोजक प्रो.परवेज़ यूसुफ़ ने बताया कि ये मेधा उत्सव प्रतियोगिता 16 सितम्बर तक चलेगा जिसमें निबंध लेखन, आशु भाषण, चित्रकला एवं क्राफ्ट, खेल कूद में गोला फेक, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर दौड़ के साथ लोकगीत, लोकनृत्य व एकल अभिनय की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 19 सितम्बर को गंगा ग्लोबल बीएड काॅलेज का स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा।
ज्ञातव्य हो कि गंगा ग्लोबल बीएड काॅलेज की स्थापना 2013 में हुई थी। इसे जिले का प्रथम बीएड काॅलेज होने का गौरव प्राप्त है। सफलता के दस वर्ष पूरे होने पर ये समारोह आयोजित है।
नेहा कुमारी, ऋतु कुमारी, मोनू कुमार, विकास कुमार, कु. ममता, पल्लवी कुमार, कौशल कुमार, अमलेश कुमार, चाँदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, स्वाती कुमारी, हिमरेणु कुमारी, रुची कुमारी, मनीषा कुमारी, नीलू कुमारी, शाम्भवी कुमारी, मोनी कुमारी, चंदा कुमारी, अनुराधा कुमारी, ममता कुमारी, पल्लवी कुमारी, डॉली कुमारी, मनोज कुमार ने हिन्दी दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया तथा कविता पाठ किया।
उक्त अवसर पर प्रो.कुन्दन कुमार आदि प्राध्यापकों के साथ कार्यालयकर्मी प्रकाश सिन्हा और आलोक कुमार के साथ 2022-24 एवं 2023-25 के ढेर सारे प्रशिक्षु उपस्थित थे।