गंगा ग्लोबल बी.एड. कालेज ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक पैमाने पर चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

गंगा ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर एजुकेशन बेगूसराय ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने एवं सभी प्रशिक्षुओं को पूरे सप्ताह अपने आस-पास के जगहों पर विभिन्न प्रकार के पौधे तथा वृक्षारोपण करने का कार्यक्रम बनाया गया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ नीरज कुमार ने कहा कि बच्चों के आने वाले भविष्य के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण आज समय की मांग है। बढ़ते तापमान और उपयुक्त मौसम के लिए बड़े पैमाने पर जागरूकता आवश्यक है। विभागीय सहायक प्राध्यापक प्रो. विपिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण के दुष्परिणाम से अवगत कराया और कहा कि आप अपने-अपने घरों, आप-पास के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों के किनारे पर वृक्षारोपण कर एवं समाज में पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु जन-मानस में जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण एवं मानवता की रक्षा हेतु एक दो पौधे अवश्य लगाएं और लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें। सहायक प्राध्यापक प्रो. परवेज़ यूसुफ़ ने प्रशिक्षुओं को बताया कि पर्यावरण के प्रति व्यापक रूप से जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाट्य प्रदर्शन, चित्रकला व पोस्टर प्रदर्शनी आदि भी एक सशक्त माध्यम हो सकता है। इसे प्रत्येक विद्यालय में किया जाना चाहिए। “आओ पर्यावरण बचाएं, अपना जीवन बेहतर बनाएं” नारे के साथ इस अभियान को सफल बनाने में गंगा ग्लोबल के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया- हिमरेणु कुमारी, मोनू कुमार, राखी कुमारी, नीतीश कुमार, अजय कुमार, अपराजिता कुमारी, आयशा राज, रूचित पटेल, डॉली कुमारी, नीलू कुमारी, धनंजय कुमार, श्रृष्टि गौतम, नेहा कुमारी, करिश्मा कुमारी, सलोनी कुमारी, हर्षिता कुमारी,  प्रिया कुमारी, जयश्री, नेहा कुमारी, जागृति कुमारी, रूचि कुमारी, निधि कुमारी, लिपि कुमारी, आकांक्षा कुमारी, मौसम कुमारी, पूजा कुमारी, कुमारी ममता तथा सुशील कुमार आदि शामिल हुए।